राजस्थान में होगा चक्रवात 'अकवान' का असर:बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंटआबू से ठंडा फतेहपुर

जयपुर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात के असर से कोटा संभाग का मौसम बदलने की संभावना है। यहां हल्के बादल छा सकते हैं।

.

उत्तरी हवाओं के असर से बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा और तेज धूप रही।

बीकानेर, अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, फलोदी, सीकर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30​ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा।

मौसम के बड़े अपडेट्स

क्या है चक्रवात अकवान: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इसका सीधा असर 8 राज्यों में दिखेगा। राजस्थान में इसका सीधा प्रभाव नहीं होगा।

दो दिन में सर्दी और बढ़ेगी: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है। जबकि कोटा संभाग में चक्रवात के असर से अगले सप्ताह मौसम में बदलाव हो सकता है।

फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडी रात: बुधवार को सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में 10.7, अलवर में 10.2, चूरू में 10.9, नागौर में 11, करौली में 11.7 और सिरोही में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने से यहां सर्दी का असर रात में ज्यादा रहा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार दिनभर आसमान साफ रहा। हल्की ठंडी हवा के कारण तापमान कम रहने से धूप सुहावनी रही। अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होने के साथ ही वातावरण ठंडा होने लगा और रात में तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

जयपुर में दिनभर मौसम साफ रहा। जयपुर में सुबह और शाम को सर्दी तेज हो गई है।
जयपुर में दिनभर मौसम साफ रहा। जयपुर में सुबह और शाम को सर्दी तेज हो गई है।

अजमेर: बुधवार सुबह से सर्दी का अहसास हुआ। सुबह के समय ठंडी हवा चली। शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है, जबकि दिन में धूप के साथ मौसम साफ बना हुआ है।

अजमेर में बुधवार में भी बीते कुछ दिन में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग की लाइफस्टाइल में भी बदलाव आया है।
अजमेर में बुधवार में भी बीते कुछ दिन में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग की लाइफस्टाइल में भी बदलाव आया है।

अलवर: सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह ठंडी हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में भी अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

अलवर में भी सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है।
अलवर में भी सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

सीकर: बुधवार दिनभर मौसम सामान्य रहा। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से तेज धूप खिली रही। वहीं, सुबह और शाम‌ की सर्दी बढ़ने लगी है। दिनभर गर्मी का असर रहता है। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। तेज धूप खिली रही।
सीकर में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। तेज धूप खिली रही।

कोटा: रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से घटकर 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम पारा 29.9.डिग्री से घटकर 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी का असर बरकरार है। अगले दो दिन पारे में गिरावट की संभावना है।

कोटा में दिन में तेज धूप और शाम को सर्दी बढ़ गई है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है।
कोटा में दिन में तेज धूप और शाम को सर्दी बढ़ गई है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है।

उदयपुर: शहर के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले दिन का तापमान 0.4 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

उदयपुर में तापमान लगातार कम हो रहा है। हालांकि, पिछले सालों की तुलना में इस साल नवंबर में सर्दी काफी कम है।
उदयपुर में तापमान लगातार कम हो रहा है। हालांकि, पिछले सालों की तुलना में इस साल नवंबर में सर्दी काफी कम है।

जोधपुर: सर्दी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। तीन-चार दिन में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है।

जोधपुर में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में हवा चली।
जोधपुर में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में हवा चली।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links