बरेली में ठंड बढ़ी, सुबह धुंध छाई:AQI 145 दर्ज, रात में 13 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानिए मौसम अपडेट

बरेली43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बरेली में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में गलन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री

.

वहीं, रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पिछले दो दिनों से घने कोहरे का असर कम हुआ है, लेकिन शहर की हवा की गुणवत्ता चिंता बढ़ा रही है। बुधवार को AQI 145 दर्ज किया गया।

ठंडी हवाओं से बढ़ी परेशानी

तेज धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से दोपहिया वाहन चालकों और काम पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से घना कोहरा नहीं छाया। सुबह के समय दृश्यता साफ रहने से यातायात भी सामान्य रहा।

AQI 145 दर्ज, सुबह टहलने वालों को सावधानी की सलाह

ठंड बढ़ने के साथ शहर की आबोहवा भी खराब हो रही है। बुधवार को बरेली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 145 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

हवा में प्रदूषण के कण बढ़ने के कारण सुबह खुले में टहलने जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links