श्रीगंगानगर में सुबह-शाम बढ़ी सर्दी, 12.5 डिग्री पहुंचा पारा:हल्के कोहरे और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी पर असर

श्रीगंगानगर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठिठुरन के साथ कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी होने लगा है। वहीं, प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध बनी हुई

.

न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री पहुंचा

मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा था। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है।

सर्दी के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।
सर्दी के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

दिन में धूप, सुबह-शाम ठिठुरन

दिन में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links