जोधपुर में रात का पारा 2 डिग्री गिरा:सर्दी बढ़ी, 3 दिन में तक 15 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

जोधपुर49 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमपन में 2 डिग्री से ज्यादा गिरावट ​दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन में चलने वाली हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। हालांकि इस पूरे सप्ताह मौसम सामान्य बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कम हुआ रात का तापमान

पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से 16.3 डिग्री तक पहुंच गया है।

वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में वह स्थिर बना हुआ है। दिन का तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी हवाओं की वजह से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में इस सप्ताह तापमान में गिरावट आएगी। इसकी इन हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट संभव है।

आगे क्या: पूरे सप्ताह सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम सामान्य रहेगा। जोधपुर में 21 नवंबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर बने रहने की उम्मीद है। इसके बाद एक डिग्री की गिरावट संभव है।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके चलते कल से यानी 19 नवंबर से 21 नवंबर तक तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

.

    Rajasthan Latest News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links