- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Alwar Weather Update | Temperature Drops Further; Cold Wave Intensifies
अलवर में एक दिन में 3 डिग्री गिरा पारा:आज 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान; जिले में अचानक बढ़ी सर्दी
- कॉपी लिंक

अलवर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
सोमवार रात जहां न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार रात इसमें करीब 3 डिग्री की गिरावट आई। बुधवार सुबह तड़के 5 बजे तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में अचानक आई इस गिरावट से सुबह और रात के समय ठंडक का असर साफ महसूस होने लगा है।
2 दिन में 6 डिग्री गिर सकता है तापमान
मंगलवार शाम से ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी थी। जैसे-जैसे रात हुई, वैसे-वैसे सर्दी का असर भी बढ़ता चला गया। देर रात और अलसुबह ठंडी हवाओं के चलते लोगों को पहले के मुकाबले अधिक ठंड महसूस हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार को अलवर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। यदि तापमान अनुमान के मुताबिक 10 डिग्री तक पहुंचता है तो सोमवार के मुकाबले महज दो दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट आ जाएगी। इससे रात और सुबह के समय सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
आगे भी बना रहेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 23 नवंबर तक अलवर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। खासकर सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड अधिक महसूस हो सकती है।
जापान की मैगजीन पर छपी अलवर की बेटियों की पेंटिंग: 10 जनवरी को दिल्ली के राजघाट में मिलेगा सम्मान, विद्वान और साहित्यकार जुटेंगे

पुलिस वेरिफिकेशन से लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट तक की सुविधा बंद: दो महीने से पोर्टल ठप, ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पा रहे लोग,अब एसपी ऑफिस में आवेदन
0:525 विधायक-पूर्व विधायक के बेटे-बहू प्रधान-जिला प्रमुख की रेस में: परिणाम आने तक नेताओं की सांसें अटकी; 20 नवंबर को आएगा रिजल्ट
1:18अलवर में वन मंत्री को हजारों बहनों ने लगाया तिलक: सजंय शर्मा की पत्नी ने दिए गिफ्ट; बहनों ने सफाई कर्मचारी भर्ती कराने की मांग की
1:26






















