भीलवाड़ा में सुबह-शाम सर्दी का अहसास:न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज, ठंडी हवाओं से​ ठिठुरन बढ़ी

भीलवाड़ा58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में आई गर्माहट बादल छंटते ही गायब हो गई। बीती रात और बुधवार सुबह से चली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। मंगलवार को दिन में तेज धूप निकली, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होने लगी। रात में चली सर्द हवाओं से तापम

.
बाइक चालक गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।
बाइक चालक गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।

एक दिन में 3.5 डिग्री तक लुढ़का पारा

बीती रात न्यूनतम तापमान एक ही दिन में 3.5 डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 30.4 से घटकर 29 डिग्री रह गया। बुधवार सुबह से आसमान साफ रहने और दिनभर धूप खिलने का अनुमान है। दोपहर 2 बजे के आसपास तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

गर्म कपड़े पहनकर अपनी मां के साथ स्कूली जाती हुई बच्ची।
गर्म कपड़े पहनकर अपनी मां के साथ स्कूली जाती हुई बच्ची।

सुबह और रात में गर्म कपड़ों का सहारा

पारा गिरने से सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और कामकाज के लिए निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सुबह के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का असर बढ़ने लगा है।

लोग सुबह सवेरे की हल्की धूप सेकते नजर आए
लोग सुबह सवेरे की हल्की धूप सेकते नजर आए

सुबह-शाम बढ़ेगी सर्दी, दिन में रहेगी धूप

मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से छाए बादलों के हटने और आसमान साफ होने के कारण आया है। अब सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है, जबकि दिन में धूप रहेगी। नवंबर के शेष दिनों में सामान्य सर्दी रहने का अनुमान है। वहीं, दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर और बढ़ेगा। भीलवाड़ा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। शहर और जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links