चित्तौड़गढ़ में दिन का पारा 36 डिग्री पहुंचा:अगले 3-4 दिनों में तापमान गिरने के आसार, उत्तरी हवाओं से कम हो सकता है टेंपरेचर

चित्तौड़गढ़1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ में नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने लगा है, लेकिन चित्तौड़गढ़ अब भी सबसे गर्म है। यहां अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। दिन में तेज

.

दोपहर में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड

दोपहर के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। वहीं, सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे पश्चिमी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा चुकी है, लेकिन चित्तौड़गढ़ में दिन का पारा अब भी ऊंचा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

नवंबर का दूसरा हफ्ता खत्म होने के बाद भी यहां दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही।
नवंबर का दूसरा हफ्ता खत्म होने के बाद भी यहां दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही।

उत्तरी हवाओं से तापमान गिरने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। बारिश या किसी नए मौसम सिस्टम की संभावना नहीं है। हालांकि, उत्तरी हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इससे दिन की गर्मी कम होने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links