- Hindi News
- Sports
- Cricket
- MS Dhoni Retires From IPL | CSK Appoints Former Captain As Mentor
धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो
- कॉपी लिंक

धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया।
धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016-17 में CSK पर बैन लगा था, इसलिए वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले।
धोनी ने IPL में 278 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार IPL और 2 बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब जीता।
CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि कुछ महीने पहले धोनी ने कहा था कि पता नहीं अगले सीजन में खेल पाएंगे या नहीं। शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 के लिए रिलीज होने वाले खिलाड़ियों के नाम तय हो रहे थे। तभी धोनी ने धीरे से कहा- लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ दीजिए।

श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK नहीं
CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है।
2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।

पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले
2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे।

भास्कर ने 4 महीने पहले लिखा था- धोनी मेंटर बनेंगे
दैनिक भास्कर ने 4 महीने पहले लिखा था कि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेंटर बनाया जाएगा। स्टोरी में यह भी लिखा गया था कि टीम नए कप्तान की भी तलाश में है। संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे हैं।
---------------------
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
IPL 2027 में शमी राजस्थान से खेलेंगे; लखनऊ और राजस्थान के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली

IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच तीन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी राजस्थान और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की टीम में जाएंगे। वहीं, लखनऊ के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी राजस्थान से जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने: 19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो
1:07ट्रैविस हेड IPL 2027 से बाहर: व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण लिया फैसला; हैदराबाद के ऑक्शन पर्स में ₹14 करोड़ जुड़ेंगे

हर्षल पटेल SRH से गुजरात टाइटंस में ट्रेड हुए: 4 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर जुड़े; 2025 में हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा था

पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत: पहले दिन लंच तक स्कोर 85/6; पांच बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट























