- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna Homeguard Protest | DG Office Gherao & Strike For Salary Demands
पटना में राज्यभर के 2000 गृह रक्षकों का प्रदर्शन:होमगार्ड डीजी कार्यालय का घेराव; गेट पर बैठकर जताया विरोध, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग
- कॉपी लिंक

पटना के गांधी मैदान में सोमवार को राज्यभर के गृह रक्षक अपनी कई मांगों को लेकर जुटे हैं। भ्रष्टाचार, महिला अवकाश, समान काम के लिए समान वेतन, नौकरी स्थायी करने और पोस्टिंग में अनियमितता सहित कई मुद्दों को लेकर गृह रक्षकों ने आंदोलन शुरू किया है।
गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गृह रक्षक गेट नंबर-1 से मार्च करते हुए होमगार्ड डीजी कार्यालय पहुंचे और उसका घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या 2000 से अधिक बताई गई।
पटना में गृह रक्षकों ने होमगार्ड डीजी सह डीजीपी प्रीता वर्मा के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने पर वे वापस लौट जाएंगे। यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
देखें प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें…


2016 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग
पुलिस जिला नवगछिया के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने समान काम के लिए समान वेतन देने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक इसका पालन नहीं किया गया है।
गृह रक्षकों की मांग है कि सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपए दिए जाएं और रिटायरमेंट के बाद पेंशन की व्यवस्था की जाए। महिलाओं को विशेष दिनों में अवकाश देने की भी मांग उठाई गई।
विकास कुमार ने कहा, ‘मौजूदा मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो सरकारी हथियार और कारतूस जमा करने का फैसला भी लिया जा सकता है।

नौकरी स्थायी करने और वेतन में भेदभाव खत्म करने की मांग
सहरसा से आई गृह रक्षक मीना कुमारी ने नौकरी स्थायी करने की मांग उठाई। वहीं, मोतिहारी के अमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपनी मर्जी से कभी ड्यूटी से हटा देते हैं तो कभी छोटी शिकायत पर निलंबित कर देते हैं।
उन्होंने वेतन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1989 में नौकरी करने वाले गृह रक्षक और आज के गृह रक्षक का वेतन 1121 रुपए ही है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार की मांग की।

पोस्टिंग में मनमानी बंद हो, वर्दी का मिले सम्मान
बिहटा में तैनात गृह रक्षक सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें वर्दी का सम्मान और अपना अधिकारी चाहिए। उन्होंने पोस्टिंग में मनमानी बंद करने की मांग भी उठाई।
गृह रक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अब वे अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।
तेजस्वी के लिए सम्राट ने रामकृपाल को कुर्सी से उठाया: मंच पर जगह दी, CM-नेता प्रतिपक्ष में मुस्कुराकर बातचीत; 8 नए MLC ने ली शपथ
1:33बिहार में सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप: पटना-दरभंगा की हवा खराब, साइक्लोन के असर से 4 डिग्री तक गिरा पारा, खेतों में डूबी फसल
1:14- LIVEअनंत सिंह की बेटी की हल्दी;पैजामा-काउबॉय हैट में दिखे MLA: कहा- मैंं भावुक नहीं होता, शादी सबकी होती है; घुड़दौड़ होगी
2:10 पटना में स्थापित होगी महाकवि विद्यापति की आदमकद प्रतिमा: सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा तक होगी मैथिली की पढ़ाई; 50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य






















