यूपी में पारा 9.5°C पहुंचा, हरदोई सबसे ठंडा:मुजफ्फरनगर में भी कड़ाके की सर्दी, अब रात और सुबह ठिठुरन बढ़ेगी

वाराणसी, लखनऊ21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से यूपी में ठिठुरन बढ़ गई है। पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान हरदोई में 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार की बात करें तो सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 15 शहरों में घना कोहरा रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सड़क पर 25 मीटर दूर नहीं दिखा।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर खत्म होने के बाद हवाओं की दिशा बदल गई है। अब पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 3 से 5°C तक गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ेगी।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक

QuoteImage

ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से तापमान गिर रहा है। कोहरा बढ़ गया है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन में अच्छी धूप निकल रही है। लेकिन, सूर्यास्त के बाद पारा तेजी से गिर रहा है। कल कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है।

QuoteImage
प्रयागराज में मंगलवार को कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। हल्की धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी।
प्रयागराज में मंगलवार को कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। हल्की धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी।

रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी

  • नवंबर में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को रबी फसलों के प्रबंधन में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पूर्वांचल में गेहूं, चना, मटर और सरसों की बुवाई के दौरान खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
  • निचले खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में बारिश के कारण पर्याप्त नमी है, वहां अनावश्यक सिंचाई से बचें। मौसम की स्थिति और मिट्टी में नमी को देखते हुए ही बुवाई और सिंचाई का निर्णय लें।

पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए

ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान

  • गेहूं: शुरुआती बढ़वार के समय पर्याप्त नमी बनाए रखें। खेत में जलभराव न होने दें।
  • सरसों: लगातार कोहरा और नमी रहने से सफेद रतुआ और अन्य फफूंद वाले रोगों का खतरा बढ़ सकता है। फसल की नियमित निगरानी करें।
  • आलू: झुलसा रोग की आशंका पर पत्तियों की जांच करें। रोग के लक्षण दिखने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें।
  • मटर और चना: अधिक नमी और जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।
.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links