- Hindi News
- Local
- Bihar
- Araria
- Araria Dev Deepawali Maha Aarti | Satya Seva Sangathan Trisuliya Ghat
अररिया में देव दीपावली पर हुई महाआरती:सत्या सेवा संगठन ने त्रिसुलिया घाट पर कराया आयोजन, 5 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए
- कॉपी लिंक

अररिया के त्रिसुलिया घाट पर देव दीपावली के मौके पर सत्या सेवा संगठन ने परमान नदी के तट पर महाआरती कराई। शुभम चौधरी और उनकी टीम ने आयोजन की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए।
घाट पर 500 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में पंडाल बनाया गया था। परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया और नदी किनारे रंगोली बनाई गई। यहां 5 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए।
परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
बाहर से आए पंडितों ने विधि-विधान से मां गंगा की महाआरती की। शंख, घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक दिव्यंती देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद गौतम साह मौजूद रहे।
मौके से आई तस्वीरें……



सामा-चकेवा पर्व भी मनाया
मिथिलांचल में लोक आस्था और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक सामा-चकेवा पर्व भी मनाया जा रहा है। महिलाएं मिट्टी से सामा, चकेवा और दूसरी छोटी आकृतियां बनाती हैं।
इसके बाद वे मुख्य चौक-चौराहों और मंदिरों में जुटकर पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा करती हैं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















