मानदेय भुगतान प्रक्रिया को गति देने को लेकर विशेष कैंप आज

बेतिया3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया

.

जिले के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्त रात्रि प्रहरियों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को गति देने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया है। विशेष कैंप बुधवार को शिक्षा भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने इस संबंध में जिले के सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सूचनाओं के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। विशेष कैंप अनुमंडलवार आयोजित की जाएगी। जिसमें बेतिया अनुमंडल के विद्यालय प्रधानों के लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, बगहा अनुमंडल के लिए दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा नरकटियागंज अनुमंडल के लिए दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित है। प्रधानाध्यापकों को कैम्प में विहित प्रपत्र में रात्रि प्रहरी से जुड़ी सभी वांछित जानकारियां भरकर प्रस्तुत करनी होंगी। इसमें विद्यालय और चयन समिति का नाम,प्रखंड, यू-डायस कोड,रात्रि प्रहरी व विद्यालय प्रधान का मोबाइल नंबर,जन्म तिथि और नियुक्ति की तिथि शामिल हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक विद्यालय विकास कोष (माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक) के बैंक खातों का विवरण, उपलब्ध राशि, पूर्व में किए गए भुगतान और किसी भी बकाया राशि का ब्योरा देना अनिवार्य होगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links