दुर्गा मंदिर के पास देसी कट्टा लहराते युवक गिरफ्तार:दरभंगा में आईफोन-ओप्पो और पल्सर बाइक जब्त, आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के पास खुलेआम देसी कट्टा लहराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उदा गांव निवासी नथुनी राम के 33 साल का बेटा मिंटू राम के रू

.

पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, आईफोन, ओप्पो मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यायिक हिरासत में ले जारी
न्यायिक हिरासत में ले जारी

कट्टा लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी दुर्गा मंदिर के पास एक युवक के खुलेआम देसी कट्टा लहराने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद गश्ती पर निकले पुलिस अवर निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा, एक आईफोन, एक ओप्पो मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद की। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में इसकी चर्चा होती रही।

पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि युवक के पास देसी कट्टा कहां से आया और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links