बोधगया-इटमा मार्ग पर बाइक खाई में गिरी:दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

संजीत कुमार | बोधगया(गया), गया46 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

गया जी जिले के बोधगया-इटमा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम सिलौंजा के पास धर्मारण्य वेदी मोड़ पर बाइक खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया।

.

परिजनों के मुताबिक, दोनों बाइक से बोधगया आ रहे थे। धर्मारण्य वेदी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

बहन के घर से वापस लौट रहा था

घायल बीरेश कुमार नालंदा जिले के ढोर गांव का निवासी है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के गुरियामा गांव में अपनी बहन के घर से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में बोधगया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी 60 वर्षीय महादेव दास भी उसकी बाइक पर सवार हो गए।

हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया पहुंचाया। वहां से दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

महादेव दास के परिजनों ने बताया कि वह निजी काम से बोधगया जा रहे थे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links