'राहुल गांधी के जिंदा रहने तक NDA सरकार बनती रहेगी':तेजस्वी को लेकर मंत्री ने कहा- उनको राजनीति विरासत में मिली है

गयाजी2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

गयाजी जिले के कोइरी बीघा गांव पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जिंदा रहने तक NDA की सरकार बनती रहेगी।

.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नाम पर सेतु के नामकरण पर सवाल उठाए थए। इसपर मंत्री ने कहा कि तेजस्वी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता लालू यादव भी समाजवादी नेता थे।

मंत्री ने कहा कि लालू यादव को बिहार में 15 साल शासन करने का मौका मिला था। उस दौरान वे अपने पूर्वजों के नाम पर पुल या विकास परियोजना बनवा सकते थे। उन्होंने पूछा कि अब तेजस्वी को परेशानी क्यों है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बड़ी पैमाने पर काम हुआ

आज बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, पुल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। आधुनिक बिहार के निर्माण में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया और लगभग दो दशक तक राज्य में विकास कार्यों को गति दी।

21 नवंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

मंत्री गुरुवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोइरी बीघा गांव पहुंचे थे। समाजसेवी कौशल शर्मा के घर पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे और पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। इस दौरान पटना में गंगा नदी पर बने छह लेन के पुल नीतीश सेतु का लोकार्पण सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है।

मंत्री ने लोगों के साथ बैठक किया भोजन।
मंत्री ने लोगों के साथ बैठक किया भोजन।

मंत्री ने लोगों के साथ बैठकर किया भोजन बेलागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोइरी बीघा गांव पहुंचने पर समाजसेवी कौशल शर्मा के आवास पर मंत्री का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस दौरान गांव के लोगों और पार्टी के कई गणमान्य नेताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने ग्रामीणों के साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन किया।

इस मौके पर समाजसेवी कौशल शर्मा ने कहा कि मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का हमारे गांव पहुंचना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मंत्री जी स्वयं हमारे आवास पर पहुंचे और प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हम उनके निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links