नालंदा- तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर:लोक अदालत के पीएलवी की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

नालंदा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

नालंदा में एनएच-20(बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन) पर तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पहचान राणा बिगहा गांव निवासी अवधेश कुमार(50) के तौर पर हुई है। लोक अदालत में पीएलवी के पद पर कार्यरत थे। घटना दीपनगर थाना

.

खाई में जा गिरी साइकिल

जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार मंगलवार देर शाम अपनी साइकिल से घर से निकले थे। बाइपास पिलर संख्या-34 के पास पहुंचते ही अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी साइकिल उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जबकि अवधेश कुमार सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा।

अस्पताल में रोते-बिलखते हुए परिजन।
अस्पताल में रोते-बिलखते हुए परिजन।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े घायल पर पड़ी, जिसके बाद उनके मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोन पर मिली हादसे की जानकारी

अस्पताल पहुंचे पीएलवी अधिवक्ता पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचा। अवधेश कुमार सड़क पर अचेत पड़े थे और पुलिस की गाड़ी वहां मौजूद थी। अंधेरा होने के कारण टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव।
पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजन की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए मामला यातायात थाना को भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस।
मामले की जांच में जुटी पुलिस।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links