- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Mokama
- Mokama Tulsi Vivah Shobhayatra | Bina Devi & Surajbhan Singh News
मोकामा में तुलसी विवाह के लिए शोभायात्रा निकली:सूरज नारायण घाट से निकली यात्रा बाजार चौक, थाना चौक और शंकरवार टोला से गुजरी; बीना देवी और नीतू देवी शामिल हुईं
- कॉपी लिंक

मोकामा के सूरज नारायण घाट पर तुलसी पूजन व विवाह महोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
मोकामा: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के मार्गदर्शन और उनकी पत्नी पूर्व सांसद बीना देवी के नेतृत्व में मोकामा में तुलसी उद्यापन एवं तुलसी विवाह कार्यक्रम को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र में आपसी शांति, सद्भाव और आस्था का संदेश फैलाना है।
शोभायात्रा सूरज नारायण घाट से प्रारंभ होकर मोकामा बाजार चौक, थाना चौक और शंकरवार टोला होते हुए लगभग पूरे मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण करती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को इस धार्मिक अनुष्ठान का निमंत्रण दिया और मां तुलसी का नगर भ्रमण करवाया गया।
इस भव्य शोभायात्रा में पूर्व सांसद बीना देवी के साथ नगर परिषद की उपसभापति नीतू देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। आयोजन में लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और समर्थक उत्साह के साथ जुड़े। शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाने के लिए इसमें रथ, घोड़े और बाजे-गाजे शामिल किए गए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रंग गया।
आयोजकों के अनुसार, सूरज नारायण घाट पर विशेष तुलसी पूजन और तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य संदेश समाज में शांति और विश्वास को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर 17 तारीख से 21 तारीख तक प्रसिद्ध कथावाचक सुप्रिया जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















