- Hindi News
- Local
- Bihar
- Purnia
- Kajha Youth Goes Missing While Returning Home From Jalandhar
जालंधर से घर लौटते समय काझा का युवक लापता
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | केनगर
काझा गांव निवासी भूषण कुमार मंडल 17 नवंबर को साथियों संग जालंधर रेलवे स्टेशन से घर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथी तो लौट आए, लेकिन भूषण अब तक नहीं पहुंचे हैं। लापता होने के बाद से परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। इस मामले में पत्नी ने केनगर थाना में आवेदन देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है।
थाना में दिए आवेदन के मुताबिक, भूषण साथियों संग शाहकोट मंडी से जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से अन्य साथी घर लौट आए, पर भूषण का पता नहीं चला। काझा निवासी साथी नयन कुमार भूषण का बैग लेकर घर पहुंचा और कहा कि वे अगले दिन लौट आएंगे। भूषण के नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
पत्नी गुंजन कुमारी का आरोप है कि साथ गए सभी छह साथियों के बयानों में विरोधाभास है। इसी आधार पर उन्होंने पति के साथ किसी गंभीर घटना की आशंका जताई है। उन्होंने थानाध्यक्ष से गंभीरता से जांच कर पति का पता लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ^पीड़ित पत्नी की ओर से पति के लापता होने का आवेदन मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - अजय कुमार अजनबी, थानाध्यक्ष, केनगर
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















