4 साल से भागा मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:15 हजार रुपए का इनाम था, वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर हत्या का आरोप

शेखपुरा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

शेखपुरा में हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी नंदन यादव को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

.

पुलिस ने उसे पचना गांव के पास उस समय पकड़ा, जब वह लखीसराय के किऊल से शेखपुरा लौट रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ लाल वारंट जारी कर भगोड़ा घोषित किया था।

वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी फुदन यादव की हत्या

पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव नगर थाना क्षेत्र के पथला फाड़ गांव निवासी प्रभु यादव का बेटा है। उस पर गांव के फुदन यादव की हत्या का आरोप है। सब-इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने बताया कि करीब चार साल पहले फुदन यादव शेखपुरा बाजार से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान हसनगंज रेलवे गुमटी के पास बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी थी। इस मामले में 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।

रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद नंदन यादव लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था। वह किऊल से शेखपुरा आ रहा था।

इसी दौरान पुलिस को उसकी गतिविधि की जानकारी मिली। इसके बाद पचना गांव के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नगर थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम में सब-इंस्पेक्टर रौशन कुमार, धनंजय दास समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद नंदन यादव को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links