- Hindi News
- Local
- Bihar
- Sitamarhi
- Lyricist Geetesh Was Honored In Patna
पटना में गीतकार गीतेश को किया गया सम्मानित
- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी
जिले के चर्चित हास्य-व्यंग्यकार गीतकार गीतेश को पटना में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में सम्मानित किया गया। बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रत्नेश्वर सिंह ने अंग-वस्त्र, बुके, पुस्तक देकर सम्मान किया। पटना के नासरीगंज, दानापुर में हुए इस साहित्यिक कुंभ में देश-विदेश के साहित्यकार मौजूद रहे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमरकांत कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी में लगातार चल रही साहित्यिक गतिविधियां दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा हैं। एच एस कॉलेज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के हिंदी प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि इसका श्रेय गीतकार गीतेश को जाता है। गीतेश निष्काम भाव से साहित्य सेवा में लगे हैं। गीतकार गीतेश ने अपनी रचना ‘इतिहास उसी की गाथा गाता, जो लहरों को पतवार समझता है’ सुनाई।






















