बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 40 हजार, 300 यूनिट बिजली फ्री:पुरानी पेंशन की बहाली, अखिलेश के घोषणा-पत्र में क्या-क्या होगा?

लखनऊ4 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

सपा आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव चुनावी वादे करेंगे। पार्टी ने इसे ‘जन-मन घोषणापत्र’ और ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। राजधानी लखनऊ के अंसल स्थित एक निजी होटल में होने वाले कार्यक्रम मे

.

सपा के सोर्सेज के मुताबिक, अखिलेश सत्ता में आने पर दोबारा बेरोजगारी भत्ता शुरू करने का वादा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र लाने की तैयारी है। साथ ही प्रदेश, 75 जिलों और राजधानी लखनऊ के हिसाब से अलग-अलग विजन दस्तावेज सामने रखे जा सकते हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने सपा के घोषणा पत्र को 'विजन डॉक्यूमेंट' नाम दिया था।
2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने सपा के घोषणा पत्र को 'विजन डॉक्यूमेंट' नाम दिया था।

पीडीए और आर्थिक सुरक्षा पर फोकस

घोषणापत्र तैयार करने में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की भूमिका अहम मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसे तैयार करने से पहले युवाओं, किसानों, महिलाओं, कारोबारियों, निवेशकों और अलग-अलग वर्गों से सुझाव लिए गए हैं। इस बार सपा का फोकस पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों के साथ रोजगार, शिक्षा, कृषि, उद्योग और आर्थिक सुरक्षा पर रहने की उम्मीद है।

घोषणापत्र में क्या हो सकता है खास?

घोषणापत्र की तैयारियों से जुड़े इनपुट के मुताबिक, सपा के घोषणापत्र में ये प्रमुख वादे शामिल किए जा सकते हैं-

  • महिलाएं- सालाना 40 हजार रुपए की पेंशन और महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र; 50 हजार रुपये तक ‘कन्या विद्याधन’ योजना का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
  • बिजली- घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया जा सकता है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जा सकती है। बुनकरों को फिक्स चार्जेज पर बिजली देने की घोषणा की जा सकती है।
  • कर्मचारी व पेंशन- पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है।
  • युवा व रोजगार- 12वीं पास विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव।2500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता संभव।स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपए तक की मदद का प्रस्ताव। पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून का वादा।सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने का वादा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं देने का वादा।
  • स्वास्थ्य- गरीबों को बिना कार्ड मुफ्त इलाज की सुविधा।
  • किसान- कर्जमाफी, सभी फसलों पर MSP की गारंटी, फसल बीमा और गन्ना किसानों के समय से भुगतान का वादा।
  • सामाजिक न्याय व सम्मान- जातिगत जनगणना और आरक्षण, उद्योग-छोटे कारोबारियों को बढ़ावा तथा ‘यश भारती सम्मान योजना’।

संविधान दिवस का सियासी संदेश

26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने के पीछे सपा का स्पष्ट राजनीतिक संदेश है। पार्टी लगातार संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और पीडीए के अधिकारों को केंद्र में रख रही है।

अखिलेश यादव इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि 2027 का चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी, रोजगार और आर्थिक अधिकारों से जुड़ा है। कार्यक्रम में आजम खान के भी मौजूद रहने की चर्चा है।

अखिलेश के घोषणापत्र में रिटायरमेंट पॉलिसी में भी बदलाव करने के संकेत देते हुए वादे किए जा सकते हैं।
अखिलेश के घोषणापत्र में रिटायरमेंट पॉलिसी में भी बदलाव करने के संकेत देते हुए वादे किए जा सकते हैं।

अब जानिए सपा ने 2022 में क्या-क्या वादे किए थे…

सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं और जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कई वादे किए थे-

किसानों के लिए वादे- गन्ना पेमेंट के लिए फंड बनाने का वादा सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने, 2025 तक किसानों को कर्ज मुक्त करने, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने, ब्याज मुक्त कर्ज देने, गन्ना किसानों को 15 दिन में पेमेंट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड बनाने का वादा किया था। सपा ने दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को मुफ्त खाद देने और किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया था।

मध्यम वर्ग को मुफ्त पेट्रोल देने का वादा समाजवादी पार्टी ने बिजली, एलपीजी और पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह बिजली और ईंधन पर सब्सिडी देगी। उसने वादा किया था कि वह सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। बीपीएल परिवारों को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देगी। उसने घोषणा की थी कि वह दोपहिया वाहन चालकों को हर महीने एक लीटर मुफ्त पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को 3 लीटर मुफ्त पेट्रोल या 6 किलो मुफ्त सीएनजी देगी। एक करोड़ से अधिक नौकरियां देने की घोषणा सपा ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह सन 2027 तक 10 लाख सरकारी नौकरियां और एक करोड़ निजी कंपनियों में रोजगार देगी। उसने आईटी क्षेत्र में 22 लाख नौकरियों के सृजन के लिए कोशिश करने और मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी कानून लाने का वादा किया था। सपा ने शिक्षामित्रों और ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की आयु सीमा में 2 साल की छूट देने का वादा किया था। सपा ने कहा था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और उनके कौशल विकास के लिए कदम उठाएगी।

महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपए देने का वादा सपा ने महिलाओं के कल्याण के लिए भी कई वादे किए थे। सपा ने गरीब महिलाओं को 'समाजवादी पेंशन' के तहत हर साल 18,000 रुपये (1500 रुपये प्रति माह) देने का वादा किया था। उसने सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने और फ्रंटलाइन महिला कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का वादा किया था।

राज्य का स्वास्थ बजट बढ़ाने की घोषणा सपा ने 2022 में यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने का वादा किया था। उसने राज्य स्वास्थ्य नीति 2022 के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी। सपा ने यूपी का स्वास्थ्य बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का करीब 10 प्रतिशत करने की बात कही थी। उसने मेडिकल टेस्ट की दरें तय करने और 108/102 एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था। इसके अलावा सपा ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का भी वादा किया था।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links