- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Surguja Weather Update | Chhattisgarh Cold Wave & Temperature Forecast
छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड:सरगुजा में 11.4 °C पारा, 3 दिन में 7.8°C की गिरावट, अगले 5 दिन बदलाव नहीं
- कॉपी लिंक

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड लौट आई है। पिछले तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पेंड्रारोड का 5 और बिलासपुर का 3.5 डिग्री गिरा है। इसके विपरीत दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। जगदल
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी रात के तापमान में फिलहाल गिरावट या बढ़ोतरी का दौर नहीं रहेगा।
इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा
बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।
वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे साफ है कि राजधानी में दिन की तुलना में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

जगदलपुर में सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा रात का तापमान
प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। जगदलपुर में रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।
रायपुर में यह सामान्य से 3 डिग्री और माना में 2.3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पेंड्रारोड में रात का तापमान 12.6 डिग्री और दुर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

26 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश में अगले 2 दिनों के बाद भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।






















