बिहार की बच्ची की पंजाब में हत्या:कुरकुरे दिलाकर जंगल में ले गया, रेप की कोशिश, विरोध करने पर गला घोंटा

सीतामढ़ी20 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के रोपड़ में बिहार की 7 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर भाखड़ा नहर के पास झाड़ियों में मिला।

.

बच्ची का परिवार बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी का रहने वाला है। उसके माता-पिता रोपड़ में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

पुलिस ने वारदात के करीब 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के अररिया निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।

वह रोपड़ के गांव नानकपुरा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची की हत्या के बाद रेलवे स्टेशन से बिहार भागने की फिराक में था।

पुलिस की गिरफ्त में बच्ची को मारने वाला आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में बच्ची को मारने वाला आरोपी।

कुरकुरे दिलाकर बच्ची को जंगल ले गया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले बच्ची को 10 रुपये देकर कुरकुरे का पैकेट दिलाया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची की बांहें पेड़ से बांधकर रेप करने की कोशिश की।

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने एक हाथ से उसका मुंह दबाया और दूसरे हाथ से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास में बहते पानी में फेंककर फरार हो गया।

घर नहीं लौटी तो परिजनों ने शुरू की तलाश

बच्ची की मां माला और पिता विकास ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के रहने वाले हैं। दोनों रोपड़ में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 22 नवंबर की शाम बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विशेष टीमें बनाईं।

शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची रोपड़ पुलिस।
शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची रोपड़ पुलिस।

रेलवे स्टेशन के पास घूमते मिला आरोपी

एसपी (डिटेक्टिव) हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था। इस वजह से वह शव फेंकने की सही जगह नहीं बता पा रहा था। पुलिस और परिजनों ने रातभर जंगल में तलाश की।

नहर के पास झाड़ियों में मिला शव

23 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे एसएचओ बलविंदर सिंह ने झाड़ियों के बीच बहते पानी के पास से बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद किया। बच्ची के गले और होंठों पर चोट के निशान थे।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके से पेड़ से बांधी गई प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links