सीतामढ़ी-प्रखंड प्रमुख के ठिकानों पर छापा, 30 लाख कैश मिले:4Cr के लैंड डीड-10 लाख के ज्वेलरी बरामद; आय से 300% अधिक संपत्ति के सबूत

सीतामढ़ी, सीतामढ़ी+शिवहर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने एक साथ छापेमारी की।

.

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 10 घंटे तक तलाशी की। इस दौरान EOU की टीम को 30 लाख कैश, 4 करोड़ के लैंड डीड और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण मिले।

टीम को 12 बैंक खातों, LIC की 8 पॉलिसी और पिछले पांच सालों में खरीदी गई 14 जमीनों और मकानों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जांच में अफजल आलम की ज्ञात आय से 300 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले है।

प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के घर पर EOU की टीम ने रेड की।
प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के घर पर EOU की टीम ने रेड की।

सुबह 20 गाड़ियों से पहुंची EOU की टीम

गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम करीब 20 गाड़ियों से सीतामढ़ी के बाजपट्टी पहुंची। टीम में जिले के पांच थानों की पुलिस भी शामिल थी। पूरी कार्रवाई DSP मोहम्मद जरीफुद्दीन के नेतृत्व में हुई।

अधिकारियों ने बाजपट्टी प्रखंड के हरपुरवा गांव स्थित अफजल आलम के पैतृक आवास पर तलाशी की। इसके साथ ही उनके भाई लड्डन आलम, PA मोहम्मद मुश्ताक अहमद और ड्राइवर के आवास पर भी जांच की गई। EOU की एक दूसरी टीम मुजफ्फरपुर स्थित उनके एक अन्य ठिकाने पर जांच की।

दस्तावेजों से शुरू हुई संपत्ति की जांच

तलाशी के दौरान टीम ने घरों में मौजूद दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच की। जांच आगे बढ़ी तो अफजल आलम और उनके परिजनों के नाम पर पिछले पांच वर्षों में खरीदी गई जमीनों और मकानों के दस्तावेज मिले।

इनमें कुल 14 भूखंड और मकान से जुड़े कागजात शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में तीन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खरीदी गई 104 डिसमिल जमीन के दस्तावेज भी मिले।

इस जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना मिली है। इसका निबंधन मूल्य करीब चार करोड़ रुपए बताया गया है।

प्रमुख के भाई लड्डन आलम के आवास पर भी रेड चल रही है।
प्रमुख के भाई लड्डन आलम के आवास पर भी रेड चल रही है।

नकदी और गहने भी मिले

तलाशी के दौरान EOU की टीम को 30 लाख रुपए कैश मिले। टीम को अलग-अलग बैंकों में अफजल आलम के नाम से संचालित 12 खातों और LIC की आठ पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज भी मिले। अब इन खातों में जमा रकम, लेनदेन और बीमा पॉलिसी में किए गए निवेश की जांच की जाएगी।

प्रमुख के PA मो. मुश्ताक अहमद के घर जांच करने पहुंची टीम।
प्रमुख के PA मो. मुश्ताक अहमद के घर जांच करने पहुंची टीम।

2021 में पंचायत समिति सदस्य बने, फिर संभाली प्रमुख की कुर्सी

अफजल आलम दिसंबर 2021 में हरपुरवा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वे बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख बने। पंचायत समिति सदस्य के रूप में उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए भत्ता मिलता है।

इससे पहले वे जानीपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनके मकान में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा संचालित है। उनके पिता मो. सादिक अंसारी का हुसैना में बकरी बाजार है, जबकि भाई लड्डन आलम किसान हैं।

EOU अब अफजल आलम और उनके परिजनों की संपत्ति, आय के ज्ञात स्रोतों और निवेश का मिलान कर रही है।

अफजल आलम बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर साजिश

छापेमारी को लेकर प्रखंड प्रमुख अफजल आलम ने कहा कि टीम मेरे घर पर पहुंची तो फोन किया। सूचना मिलने के बाद मैं वहां पहुंचा और जांच में पूरा सहयोग किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे प्रखंड में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसकी वजह से मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि वे जांच में प्रशासन और आर्थिक अपराध इकाई को सहयोग कर रहे हैं।

आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

आर्थिक अपराध इकाई के DSP मोहम्मद जरीफुद्दीन ने बताया कि अफजल आलम के खिलाफ ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है। इसी आधार पर उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की।

तलाशी में कैश, जमीन के कागज, ज्वेलरी, बैंक अकाउंट और LIC पॉलिसी में किए गए निवेश के दस्तावेज मिले है। इसकी जांच की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links