- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- AAP Moga Rally | Kejriwal Mann Launch Punjab Election Campaign
मोगा से पंजाब चुनाव प्रचार का आगाज़ करेगी AAP:26 नवंबर को होगी रैली; केजरीवाल और मान के साथ मंच साझा करेंगे घोषित उम्मीदवार
- कॉपी लिंक

पंजाब में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने जा रही है। पार्टी के अनुसार, अपने 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को मोगा में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए पार्टी पूरे
71 उम्मीदवार और शीर्ष नेतृत्व एक मंच पर
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मोगा रैली की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि अब तक घोषित सभी 71 विधानसभा उम्मीदवार एक ही मंच पर दिखाई देंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के हल्का इंचार्ज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी का मानना है कि कुल 117 सीटों में से करीब 71 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जिससे संगठनात्मक तैयारियों को गति मिली है।
मोगा का राजनीतिक और भौगोलिक महत्व
पार्टी के अनुसार, रैली के लिए मोगा को चुनने के पीछे इसका भौगोलिक और सियासी महत्व है। मालवा क्षेत्र के केंद्र में स्थित मोगा का सीधा संपर्क लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और बरनाला जैसे जिलों से है, जबकि जालंधर के रास्ते यह दोआबा क्षेत्र को भी जोड़ता है।
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 मालवा, 23 दोआबा और 25 माझा क्षेत्र में आती हैं। मोगा जिले की चारों सीटों पर पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है। ऐसे में पार्टी की योजना मोगा के मंच से मालवा के साथ-साथ दोआबा और माझा क्षेत्रों के मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की है।
सरकार का रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का रोडमैप
2022 के विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी अब अपने करीब पांच साल के कार्यकाल का ब्यौरा जनता के सामने रखने की तैयारी में है।
पार्टी के अनुसार, इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, सरकारी स्कूलों के सुधार और रोजगार से जुड़े फैसलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। इसके अलावा, अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमैप भी साझा किए जाने की संभावना है।
रैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों के मद्देनजर यह रैली पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और विपक्ष के सामने अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने का एक अहम प्रयास है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















