चंडीगढ़ में रेत उठाने को लेकर विवाद:7-8 लोगों ने मिलकर पीटा, आरोप- शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

चंडीगढ़14 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
रेत उठाने पर शख्स की पिटाई करते लोग।  - Dainik Bhaskar
रेत उठाने पर शख्स की पिटाई करते लोग।

चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में गली में पड़ी रेत उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 7 से 8 लोगों ने मिलकर नरेश की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा।

.

इस दौरान उनके हाथों में हथियार भी थे। घटना के समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी नरेश को बचाने के लिए आगे नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी थी। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मामले की जानकारी देते हुए मोनू ने बताया कि उसका जीजा नरेश इंदिरा कॉलोनी में रहता है। बुधवार रात नरेश को कुछ रेत की जरूरत थी। गली में रेत पड़ी हुई थी। वह वहां से थोड़ी रेत उठाकर ले जाने लगा। इसी दौरान रेत के मालिक पक्ष के लोग बाहर आ गए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

डंडा लेकर जाती हुई महिला।
डंडा लेकर जाती हुई महिला।

दूसरा पक्ष हाथापाई पर उतर आया मोनू के अनुसार, नरेश ने दूसरे पक्ष के लोगों से कहा कि अगर रेत के पैसे देने हैं तो वे पैसे ले लें, लेकिन इसके बावजूद वे गाली-गलौज करते रहे। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरा पक्ष हाथापाई पर उतर आया।

मारपीट करने वाले लोगों के हाथों में हथियार भी थे आरोप है कि वहां मौजूद 7 से 8 लोगों ने मिलकर नरेश को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लगातार पीटते रहे। मोनू का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों के हाथों में हथियार भी थे।

पुलिस को सूचना दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई मोनू ने बताया कि घटना के बाद उसके जीजा नरेश ने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की शिकायत दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि एक व्यक्ति के साथ कई लोगों ने मिलकर मारपीट की और घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links