चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी में जुटा अकाली दल:डॉ चीमा की अगुवाई में बनी स्ट्रेटजी, वार्ड-बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय

चंडीगढ़20 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ निगम की तैयारी में जुटा शिरोमणि अकाली दल। चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में मौजूद नेता। - Dainik Bhaskar
चंडीगढ़ निगम की तैयारी में जुटा शिरोमणि अकाली दल। चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में मौजूद नेता।

पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ ही शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को स्ट्रेटजी बनानी शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी के चंडीगढ़ यूनिट के ऑब्जर्वर डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान वार्ड और बूथ स

.

बैठक में नगर निगम चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने, पार्टी के संगठन को मजबूत करने और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा हुई। डॉ. चीमा ने स्थानीय नेताओं को चुनाव की तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वार्ड और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

शिरोमणि अकाली दल की तरफ शेयर की गई जानकारी
शिरोमणि अकाली दल की तरफ शेयर की गई जानकारी

कांग्रेस से जुड़े 6 सदस्य अकाली दल में शामिल

बैठक के दौरान कांग्रेस से जुड़े छह सदस्य शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए। इनमें जगतार सिंह, परविंदर सिंह, अवतार सिंह, पवन कुमार गोयल, इशपिंदर सिंह बत्तरा और मनमोहन कौर शामिल हैं। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष चरणजीत सिंह विल्ली, बीबी हरजिंदर कौर, अरशदीप सिंह क्लेर, हरजीत भुल्लर, बीबी सतवंत कौर जौहल, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, जबरजंग सिंह, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह राजा और निर्भय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links