- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Balod
- Balod Stray Dog Menace | Stray Dog Terrorizes Children & Elderly
आवारा कुत्ते ने एक हफ्ते में 4 लोगों को काटा:बालोद में बच्चों और बुजुर्गों को दौड़ाता था; युवक ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
- कॉपी लिंक

बालोद शहर के मरारपारा इलाके में एक हफ्ते से लोगों को परेशान कर रहे आवारा कुत्ते को पकड़ लिया गया। कुत्ता वार्ड क्रमांक 8 और 9 समेत आसपास के इलाकों में बच्चों और बुजुर्गों को देखकर दौड़ाता था।
एक हफ्ते में उसने तीन बच्चों और एक बुजुर्ग को काटकर घायल कर दिया। इससे मोहल्ले के लोग बच्चों को घर से बाहर भेजने से भी डरने लगे थे।
एक हफ्ते में तीन बच्चों और बुजुर्ग को काटा
वार्ड के डोमेन्द्र सोनी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने एक हफ्ते के भीतर चार लोगों को काटकर घायल किया। कुत्ता बच्चों और बुजुर्गों को देखकर उनके पीछे दौड़ता था। लगातार हो रही घटनाओं से मोहल्ले के लोग परेशान थे।
शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने नहीं की कार्रवाई
लोगों ने कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पालिका से शिकायत की थी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद मरारपारा वार्ड क्रमांक 8 के निवासी सुकांत पांडेय (बड्डू महाराज) ने खुद कुत्ते को पकड़ लिया और शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















