- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Punjab Chandigarh Weather Update | OPD Services Closed Today On Prakash Parv
पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री गिरेगा तापमान:पठानकोट में सबसे कम 7.1 डिग्री पारा, अगले 4 दिन मौसम रहेगा ड्राई
- कॉपी लिंक

पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार (24 नवंबर) को मौसम ड्राई रहेगा। दोनों जगह बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।
हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा, जो सामान्य के करीब है।
सुबह और रात को बढेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहेगा।
हालांकि अभी तक पाला पकड़ने की संभावना नहीं है। क्योंकि अभी तक तापमान अधिक है। जब तापमान चार डिग्री के करीब पहुंच जाता है। उसके बाद यह स्थिति बनती है।

घने कोहरे का अलर्ट नहीं है
कोहरे को लेकर फिलहाल राहत है। मौसम विभाग ने 24 नवंबर के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे की कोई नई चेतावनी जारी नहीं की है। इससे पहले 23 नवंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई गई थी। चंडीगढ़ के लिए भी 24 से 28 नवंबर तक जारी पूर्वानुमान में कोई मौसम चेतावनी नहीं है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















