बिहार के 19 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट:सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री गिरेगा तापमान; 24 घंटे में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान

पटना1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।

.

आज राज्य के 19 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत 19 जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में किसी तरह की विशेष मौसमी चेतावनी नहीं दी गई है। बीते 24 घंटे में समस्तीपुर और बेगूसराय में घना कोहरा देखा गया। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही।

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी रहेगी कम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण से लेकर दक्षिण बिहार के कई जिलों तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। यलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर सुबह के समय सड़क पर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

दिन और रात के तापमान में दिखेगा अंतर

अगले दो दिनों में बिहार के तापमान में अलग-अलग तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसका असर दिन और रात के मौसम पर दिखेगा। दोपहर में धूप के कारण गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।

बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव के पीछे मुख्य रूप से दो वजहें हैं। पहली वजह आसमान साफ रहना है।

बादल नहीं होने के कारण दिन में धूप सीधे जमीन तक पहुंच रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकल रही है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।

दूसरी वजह उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान को प्रभावित कर रही हैं।

इससे सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा और गति में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links