- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Shoeb Dhebar Relief: Chhattisgarh High Court Stays Re Arrest Order
रंगदारी केस में शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर लगाई रोक, CJM और ADJ कोर्ट के री-अरेस्टिंग आदेश पर स्टे
- कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उसकी फिर से गिरफ्तारी वाले CJM कोर्ट और ADJ कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।
जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट और एडीजे कोर्ट के उन आदेशों पर रोक लगा दी है, जिनमें शोएब ढेबर को फिर से गिरफ्तार करने का आदेश था।
हाईकोर्ट ने 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले को ही सही माना है।
क्या है पूरा मामला?
मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को विदेशी नंबर से WhatsApp पर धमकी भरे संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में शोएब ढेबर को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से उसकी सूचना देने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की गई थी।
अब इस मामले में हाईकोर्ट ने 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट के जमानत के उस फैसले को सही माना, जिसमें शोएब ढेबर की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए जमानत दी गई थी। जबकि बाद में पुलिस की चुनौती पर सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी को सही माना था और जमानत आदेश निरस्त करते हुए फिर से गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
……………………..
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, शोएब ढेबर को जमानत:कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, आरोपी को कॉल करने दिया था हॉटस्पॉट

रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। इसके अलावा बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी थाने बुलाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















