- Hindi News
- Local
- Haryana
- Charkhi dadri
- Girl Missing During Charkhi Dadri To Delhi Bus Journey | FIR Filed
बस में पिता से अलग बैठी युवती लापता:चरखी दादरी से दिल्ली जा रही थी, झज्जर-नजफगढ़ के बीच उतरी; दो हफ्ते बाद FIR दर्ज
- कॉपी लिंक

चरखी दादरी जिले के एक गांव से अपने पिता के साथ दिल्ली जा रही एक 18 वर्षीय युवती रास्ते में बस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण पिता-पुत्री अलग-अलग हिस्सों में खड़े थे। इसी दौरान युवती झज्जर से नजफगढ़ के बीच कह
झज्जर से दिल्ली की बस में सवार हुए थे पिता-पुत्री पुलिस चौकी अचीनाताल को दी गई शिकायत में गांव रानीला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली के मंगोलपुरी में रह रहा है। वे दिल्ली में फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करते हैं।
गांव से बेटी को दिल्ली ले जा रहे थे पिता व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्ष 2 माह की बेटी गांव रानीला में अपनी दादी के पास रहती थी। दीपावली के बाद वे अपनी बेटी को दिल्ली ले जाने के लिए गांव आए थे।
8 नवंबर को सुबह करीब 7:00 बजे पिता-पुत्री गांव रानीला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। झज्जर पहुंचने के बाद दोनों ने दिल्ली जाने वाली बस पकड़ी। बस में काफी भीड़ होने के कारण उसको आगे की तरफ सीट मिल गई। जबकि बेटी बस के पिछले हिस्से में चली गई।
उसने बताया कि बस जब नजफगढ़ पहुंची और वह बस उतरने लगे, तो उन्होंने पाया कि बस में उनकी बेटी मौजूद नहीं थी। आशंका है कि वह झज्जर से नजफगढ़ के बीच किसी स्थान पर बिना बताए बस से उतरकर कहीं चली गई।
परिजनों ने की तलाश, पर नहीं लगा सुराग लापता होने के समय उसकी बेटी ने नीले रंग की प्लेन शर्ट, काले रंग की पैंट और पैरों में नीले रंग की स्लिपर पहनी हुई थी। उसका रंग गोरा और कद करीब 5 फुट 5 इंच है। परिजनों ने अब तक अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तलाश जारी लड़की के पिता ने 24 नवंबर को पुलिस चौकी अचीनाताल में बेटी के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर BNS, 2023 की धारा 127(6) (गलत तरीके से परिरोध/गुमशुदगी संबंधी प्रावधान) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा झज्जर-नजफगढ़ मार्ग के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















