- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram
- Gurugram Murder Case | Body Found In Sewer, Victim Identified
गुरुग्राम में सीवरेज में दबे मिले शव की पहचान:गलाने के लिए शव पर डाल रखा था नमक, छह नवंबर से था लापता
- कॉपी लिंक

गुरुग्राम में सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में मिले ज्ञात युवक के शव की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। मृतक युवक नईम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था और बसई इलाके के पास मूंगफली बेचने का काम करता था।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि युवक छह नवंबर को अचानक लापता हो गया था। जब वह वापस नहीं लौटा, तो भाई और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

शव पर नमक डालने का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य मिला है। जिस जगह से युवक का शव बरामद हुआ, वहां शव के ऊपर भारी मात्रा में नमक डाला गया था। आरोपियों ने सबूत मिटाने और शव को जल्दी गलाने की नीयत से ऐसा किया, ताकि मृतक की पहचान न हो सके और दुर्गंध भी बाहर न फैले।
इससे स्पष्ट है कि युवक की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमक और मिट्टी के सैंपल जुटा लिए हैं, जिससे आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिल सकते हैं।
गले पर निशान
प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले पर भी निशान मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक संदिग्ध कपड़ा भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कपड़े का इस्तेमाल गला
पार्टनर ने बताया था-चार्जर ठीक करवाने दिल्ली गया है पूछताछ के दौरान युवक के साथ काम करने वाले पार्टनर ने परिजनों को बताया कि वह अपना मोबाइल चार्जर ठीक करवाने के लिए दिल्ली गया हुआ है। पुलिस की तकनीकी जांच में भी युवक की आखिरी मोबाइल लोकेशन दिल्ली में ही मिली है।
फिलहाल सेक्टर-65 थाना पुलिस मृतक के पार्टनर से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल खंगाल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गुरुग्राम में सभी पब्लिक एरिया-पार्क 'नो स्मोकिंग जोन' घोषित: धूम्रपान-गुटखा थूकने पर जुर्माना और कार्रवाई; 15 दिन में लगेंगे सूचना बोर्ड

गुरुग्राम में दो जगह सड़क हादसे, 4 घायल: सोहना एलिवेटेड रोड पर 2 कारें टकराईं, मेट्रो स्टेशन के पास पलटी इनोवा
0:56पत्नी की हत्यारोपी को हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत: गुरुग्राम में कमरे से मिला था सड़ा-गला शव; कोर्ट बोला-अपराध करने का तरीका राहत योग्य नहीं

हरियाणा में BJP किसान मोर्चा की नई टीम घोषित: 16 कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल; जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी























