- Hindi News
- Local
- Haryana
- Jind
- Jind Couple Missing Case | Lovers Fled From Julana Village
जींद में रात को घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा:फोन पर बोले- हम चले गए; परिजनों को नहीं मिले; दोनों एक गांव से
- कॉपी लिंक

जींद में रात को जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। घर से जाने के बाद युवती के पिता को फोन लड़के के नंबर से फोन किया। फोन पर दोनों ने बात की और कहा कि हम घर से चले गए हैं। फोन सुनने के बाद युवती के पिता युवक के चाचाऔर गांव

युवक के नंबर से किया फोन
युवती के पिता ने जुलाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12वीं पास और 18 साल की है। बीती रात 10 और 11 के बीच अचानक घर से गायब हो गई। तलाश करने पर भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 11 बजे एक अनजान नंबर से उसके पास फोन आया। युवक ने अपना परिचय गांव के ही एक युवक के रूप में करवाया। इसके बाद उसी नंबर से मेरी बेटी ने मेरे साथ बात की। दोनों ने कहा कि हम घर से चले गए हैं। जिसकी सूचना मैने गांव के पूर्व सरपंच और युवक के चाचा को भी दी। हम तीनों उनके बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां से हमें वो गायब मिले। शिकायत में किसी अनहोने की आशंका जताते हुए तलाश करने की गुहार लगाई है।
शोक सभा में गए परिजन, नाबालिग फरार
सदर थाना क्षेत्र में बुआ के घर से युवती फरार हो गई। युवती के फुफा ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 2014 में उसके साले की मौत हो गई थी। इसके बाद से मेरी पत्नी भाई की बेटी को अपने साथ ले आई। तब वह वह हमारे साथ रह रही थी। जिसकी उम्र करीब 15 साल है। 20 नवंबर को हम शोकसभा में पेंगा गांव चले गए। जब वापस आए तो मेरे साले की नाबालिग बेटी घर से गायब मिली। आसपास पता करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। सदर पुलिस ने फुफा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















