- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana Farmers Agristack Portal Registration | Crop Procurement Plan
हरियाणा में बनेंगी जिलावार फसल खरीद योजनाएं और एसओपी:किसानों को फसल बेचने के लिए करना होगा एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण
- कॉपी लिंक

हरियाणा में फसल खरीद प्रबंधों की अग्रिम और फुल प्रूफ को लेकर जिलावार खरीद योजना बनाई जाएगी ताकि फसलों की खरीद सुचारू और निर्बाध ढंग से की जा सके। इसके लिए बाकायदा जिलावार एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाकर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त खरीद केन्द्र व स्टोरेज स्पेस चिन्हित किए जाएंगे। इसके लेकर प्रदेश में एग्रीस्टेक पोर्टल के क्रियान्वयन की देखरेख के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
उपरोक्त को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि इसका उद्देश्य किसानों की असुविधा कम करना तथा कृषि उपज की समय पर खरीद, उठान और भंडारण सुनिश्चित करना है। मंडियों में भीड़भाड़ और किसानों के इंतजार को कम करने तथा खरीद कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त खरीद केंद्रों और भंडारण स्थलों की पहले से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि फसलों की आवक शुरू होने से काफी पहले खरीद की योजना तैयार कर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जानी चाहिए।
कई विभागों के सीनियर अधिकारियों की कमेटी गठित करने के निर्देश
एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया की निगरानी और इसमें तेजी को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा बागवानी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं । उपरोक्त कमेटी पंजीकरण की प्रगति पर नजर रखेगी, विभागों के बीच समन्वय मजबूत करेगी और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करेगी।






















