पानीपत में खेत में मिला व्यक्ति का शव:चेहरा कुचला हुआ था, हत्या की आशंका; हलवाई करता था काम

मतलौडा, पानीपत58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में पड़े शव की जांच करती पुलिस और मौके पर खड़े लोग। - Dainik Bhaskar
खेत में पड़े शव की जांच करती पुलिस और मौके पर खड़े लोग।

पानीपत में बुआना लाखु और बिजावा के बीच सड़क किनारे बरसीम के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान बिजावा निवासी 62 वर्षीय राजपाल सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी साथी दीपक नाम के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

.

सुबह राहगीरों ने खेत में एक व्यक्ति को उल्टे मुंह पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीधा किया। उसका चेहरा कुचला हुआ था और पहचान में नहीं आ रहा था। तलाशी के दौरान जेब से मिली डायरी में नाम और पता दर्ज था।

मृतक राजपाल सैनी का फाइल फोटो।
मृतक राजपाल सैनी का फाइल फोटो।

हलवाई का करता था काम

राजपाल सैनी, गोपी राम के बेटे थे और हलवाई का काम करते थे। 22 नवंबर को वे एक साथी के साथ सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के गांव न्यात में शादी समारोह में काम करने गए थे। परिवार में उनके दो बेटे विजय और विकास हैं।

साथी दीपक के साथ काम पर गया था

जानकारी के मुताबिक, बीती रात राजपाल अपने साथी दीपक के साथ काम करके घर लौटे थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेजा है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links