- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak Zila Parishad Office Protest | Corruption Allegations Against Officials
रोहतक जिला परिषद ऑफिस पर पार्षदों ने जड़ा ताला:अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप; बोले- करप्शन बंद होने तक धरना देंगे
- कॉपी लिंक

रोहतक में जिला परिषद के सदस्यों ने विकास कार्यों में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जिला परिषद कार्यालय पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की।
जिला परिषद के सदस्यों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार बंद नहीं होगा, वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस प्रदर्शन में चेयरमैन मंजू हुड्डा भी शामिल हैं।

बोले- सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त
जिला परिषद के सदस्य धीरज का कहना है कि जिला परिषद के सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। बजट को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा। वार्डों में विकास करवाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
104 कामों का रि-कोटेशन किया
जिला परिषद के चेयरपर्सन मंजू हु्ड्डा ने बताया कि हाउस की मीटिंग में करीब 9-10 करोड़ रुपए के 104 काम पास कर रखे हैं, जिन्हें विभागीय प्रक्रिया में डाला हुआ था। 15 दिन पहले उन्हें पता चला कि इन कामों का रि-कोटेशन किया गया है, जिसका कोई कारण उन्हें नहीं बताया गया। एक्सईएन ऑफिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी।

काम न करने वाली फर्मों को दोबारा दिया टेंडर
चेयरपर्सन मंजू हु्ड्डा ने कहा कि अधिकारी उन्हें फर्मों को दोबारा काम दे रहे हैं, जो पहले ही काम नहीं कर रही। इसमें राजनीति होती नजर आ रही है, जिसके कारण भाजपा अपना काम न करवा सके। इस मामले में सीएम नायब सैनी को हस्तक्षेप करते हुए जांच करवानी चाहिए।
जनता के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं
मंजू हु्ड्डा ने बताया ने कहा कि छह माह से जनता के काम रोक रखे है। अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। उनकी जनता के प्रति जवाबदेही है और जनता के साथ धोखा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे कौन है, लेकिन अधिकरियों की मनमानी से लग रहा है कि कोई साजिश हो रही है।

फर्म को प्रतिबंद क्यों नहीं किया
चेयरपर्सन मंजू हु्ड्डा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को रि कोटेशन में डालने से पहले जिला परिषद को क्यों नहीं बताया। जो फर्म काम नहीं कर रही, उन पर प्रतिबंद क्यों नहीं लगाया। क्यों उन्हें डी-बार नहीं किया। कई बार अधिकारियों को लिखकर दे चुके है लेकिन दोबारा उन्हीं फर्मों पर मेहरबानी क्यों हो रही है।
15 दिन से अधिकारियों के संपर्क में, नहीं सुन रहे कोई बात चेयरपर्सन मंजू हु्ड्डा ने बताया कि 15 दिन पहले रि कोटेशन के बारे में पता चला और तभी से डीसी सतबीर सिंह, सीईओ नरेंद्र कुमार के संपर्क में है और बात कर रहे है, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे। इस मामले में सीएम नायब सैनी से सभी पार्षद मिलकर शिकायत करेंगे।

कार्यालय पर पार्षदों ने जड़ा ताला चेयरपर्सन मंजू हु्ड्डा ने बताया कि जिला परिषद के सभी 14 पार्षदों ने मिलकर कार्यालय रर ताला लगाया है और जब तक उनकी बात को सुना नहीं जाएगा, अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, तब तक कार्यालय पर ताला लगा रहेगा। पार्षद धरने पर बैठे रहेंगे।
रोहतक में दूध लेने जा रही महिला की चेन छीनी: बाइक पर सवार होकर आए आरोपी, आधी चेन लेकर हुए फरार

रोहतक के जाट शिक्षण संस्था में जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू: 21 साल बाद मिली मेजबानी; कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स ले रहे हिस्सा
0:38विधवा के ₹5 लाख लौटाने के लिए रोहतक में पंचायत: राशि लेने वाला आढ़ती कर चुका सुसाइड, परिवार का देने से इनकार
0:36चाकू लगे घायलों को कंधे पर उठाकर भागे परिजन: रोहतक में युवक की हत्या का मामला, भाई बोला- पुलिस देखती रही, नहीं आई एम्बुलेंस
0:36






















