सिरसा में शराब ठेके-अहाते पर फूड सेफ्टी की रेड:FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; बीयर और चना चाट समेत खाद्य सामग्री के लिए सैंपल

सिरसा11 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा शहर में शराब ठेके पर छापेमारी के दौरान आबकारी एवं फूड सेफ्टी की विभागीय टीमें जांच करते हुए और सैंपल लेते हुए। - Dainik Bhaskar
सिरसा शहर में शराब ठेके पर छापेमारी के दौरान आबकारी एवं फूड सेफ्टी की विभागीय टीमें जांच करते हुए और सैंपल लेते हुए।

सिरसा शहर में रेलवे पुल के पास स्थित केजी वाइन शॉप और उसके साथ बने अहाते पर बुधवार रात फूड सेफ्टी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

.

जांच के दौरान अहाता संचालक और शराब ठेके के पास एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शक के आधार पर बीयर और खाने-पीने की सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम ने की जांच

फूड सेफ्टी ऑफिसर सुनील बिश्नोई ने बताया कि किसी जागरूक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि ऑटो मार्केट के पास स्थित अहाते में फूड जंक से संबंधित लाइसेंस नहीं है। इस पर आबकारी विभाग को अवगत कराया गया था। इसके बाद आबकारी और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची।

मौके पर अहाता संचालक सुरेश आहुजा मिले। उनके पास फूड जंक से संबंधित एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं था। टीम ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे पुल के पास वह शराब ठेका, जिस पर विभागीय टीम ने छोपामरी।
रेलवे पुल के पास वह शराब ठेका, जिस पर विभागीय टीम ने छोपामरी।

चना चाट और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए

सुनील बिश्नोई ने बताया कि अहाते से चना चाट और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। अहाते में कुछ लोग रोजमर्रा की तरह टेबल पर बैठे मिले थे। टीम ने उन्हें कुछ नहीं कहा। पूरी कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली।

रेलवे पुल के पास शराब ठेके पर चेकिंग के दौरान विभागीय टीम सेलर से जानकारी लेते हुए।
रेलवे पुल के पास शराब ठेके पर चेकिंग के दौरान विभागीय टीम सेलर से जानकारी लेते हुए।

शराब ठेके पर भी नहीं मिला लाइसेंस

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि शराब ठेके के पास भी एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं मिला। वहां से बीयर के कैन का सैंपल लिया गया है। जांच के दौरान एक्सपायरी डेट की सामग्री नहीं मिली। हालांकि, सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई अन्य शिकायत मिलती है या रिपोर्ट में कमी सामने आती है तो उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

शराब ठेके पर बीयर का सैंपल लेते हुए विभाग की टीम।
शराब ठेके पर बीयर का सैंपल लेते हुए विभाग की टीम।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links