- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Theog Drug Raid | Himachal Police Seize Charas Arrest Three In Shimla
ठियोग में तीन घरों से 8 किलो चरस बरामद:तीन गिरफ्तार; पुलिस ने तड़के बाहनी में दबिश दी, एक घर से 5.5 KG चरस पकड़ी
- कॉपी लिंक

शिमला जिले के ठियोग में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही गांव के तीन घरों में दबिश देकर 8 किलो चरस और कुछ नगदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों घरों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार तड़के ठियोग क्षेत्र के बाहनी गा
पुलिस ने तीनों ठिकानों पर एक साथ रेड की, जिसमें एक घर से सबसे ज्यादा 5.5 किलो चरस बरामद हुई। यहां से 1 लाख 5 हजार 690 रुपए नकद और वजन करने वाली मशीन भी मिली है। पुलिस के अनुसार, पहले ठिकाने पर श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के घर की तलाशी ली गई। यहां से 1.7 किलो चरस बरामद हुई।
दूसरे ठिकाने पर लक्ष्मी नंद पुत्र स्वर्गीय हेत राम के घर से करीब 900 ग्राम चरस मिली। वहीं, तीसरे ठिकाने पर हरि वल्लभ पुत्र स्वर्गीय दिला राम के घर से 5.5 किलो चरस के अलावा नकदी और वजन मशीन बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

इस साल कमर्शियल मात्रा के 27 मामले दर्ज
शिमला पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए इस साल रणनीति में बदलाव किया गया है। पुलिस अब बड़े तस्करों और कमर्शियल मात्रा में नशे की सप्लाई करने वालों को निशाना बना रही है। वर्ष 2026 में अब तक कमर्शियल मात्रा के 27 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले तीन साल में दर्ज ऐसे कुल 26 मामलों से भी ज्यादा है। वर्ष 2025 में 6, 2024 में 14 और 2023 में 6 कमर्शियल मात्रा के मामले दर्ज किए गए थे।

पुलिस का दावा है कि बड़े नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई से क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई कम करने में मदद मिली है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















