- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Dumka
- Dumka Medical College Will Have 800 Beds For Treatment.
दुमका मेडिकल कॉलेज में 800 बेड पर होगी इलाज की व्यवस्था
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दुमका
दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तस्वीर आने वाले तीन वर्षों में बदलने की तैयारी है। यहां मरीजों के इलाज से लेकर मेडिकल की पढ़ाई तक का दायरा बढ़ाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल को एकीकृत कर कुल 800 बेड की चिकित्सा व्यवस्था विकसित होगी। वहीं, एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 करने और अगले वर्ष से पीजी की पढ़ाई शुरू करने की योजना है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर इन योजनाओं के साथ नए अस्पताल के निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल और लेक्चर थिएटर की व्यवस्थाओं की जांच की गई। लेक्चर थिएटर में 120 निर्धारित सीटों की जगह 112 सीटें ही मिलीं।
इसके अलावा निर्माण और तकनीकी व्यवस्था से जुड़े कुछ बिंदुओं पर सुधार की जरूरत बताई गई। अपर मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर सभी कमियां दूर करने का निर्देश दिया। अस्पताल के निर्माण में कंसल्टेंट की भूमिका और डिजाइन की गुणवत्ता की भी जांच होगी। इसके लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। टीम अस्पताल के प्रत्येक कमरे, भवन की संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। यानी अस्पताल शुरू होने से पहले निर्माण की कमियों को चिह्नित कर दुरुस्त करने की कवायद की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















