- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Again At 9 Degrees... Left Shimla Shillong Behind Too
मौसम का मिजाज:भोपाल फिर 9 डिग्री पर... शिमला-शिलांग को भी पीछे छोड़ा
- कॉपी लिंक

भोपाल में सर्दी का असर लगातार दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।
देश के मैदानी शहरों में भोपाल छठे स्थान पर रहा। यहां का पारा शिमला (9.2 डिग्री) और शिलांग (9.3 डिग्री) से भी नीचे पहुंच गया।
पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री लुढ़का है। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के मुताबिक, रात का तापमान गिरने के साथ नमी बढ़ी है।19 नवंबर को भी भोपाल में रात का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया था।

इसलिए... पहाड़ों से ज्यादा ठंडा रहा भोपाल
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार, भोपाल में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सीधे पहुंचीं। साफ आसमान और कम नमी से जमीन की गर्मी तेजी से बाहर निकली, जबकि पहाड़ों में बादलों ने इसे धीमा किया।
आगे क्या... मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिन तक रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















