- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Cattle Smuggling Case | Bajrang Dal Intercepts Pickup, 3 Arrested
पिकअप में 9 गोवंश मिले, एक मृत; 3 आरोपी गिरफ्तार:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर टोल पर रोका वाहन, तस्करों पर FIR
- कॉपी लिंक

विदिशा से भोपाल की ओर आ रहे एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश ले जाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस के साथ मिलकर सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पिकअप को रोका।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वाहन की तलाशी और गोवंश को बाहर निकालने की पूरी कार्रवाई की गई। पिकअप में 9 गोवंश मिले, जिनमें 8 जीवित और एक मृत था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया। कार्यवाही मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे की है।
एफआईआर के मुताबिक 18 नवंबर की रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि लोडिंग पिकअप MP41-ZL-4638 में गोवंश भरकर विदिशा की तरफ से भोपाल लाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कार्यकर्ता पुलिस टीम के साथ विदिशा रोड स्थित सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पहुंचे। संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें गोवंश भरे मिले। वाहन को कब्जे में लेकर गोवंश बाहर निकलवाए गए।
पुलिस और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्रवाई हुई
कार्यकर्ताओं और पुलिस की मौजूदगी में गोवंश की गिनती की गई। 9 गोवंश मिले, जिनमें एक मृत और 8 जीवित थे। मृत गोवंश का पीएम फॉर्म भरकर पशु चिकित्सा अधिकारी से पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, जीवित मिले 8 गोवंश को जीवदया गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया।

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, दर्ज जांच शुरू
पुलिस ने पिकअप चालक लकी राठौर पिता दिनेश राठौर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुरी थाना सांवेर, जिला इंदौर सहित रामवीर मीना उम्र 26 वर्ष निवासी भटमड़ा और शीतांशु ठाकुर व अजब सिंह ठाकुर, दोनों उम्र 21 वर्ष, को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश परिवहन से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर वाहन और रस्सी सहित अन्य सामान जब्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















