- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- Burhanpur BJP Worker Bharti Thakur Death Case | Body Found In Nepanagar
BJP कार्यकर्ता की मौत...4 दिन घर में पड़ा रहा शव:पति की मौत के बाद अकेली रहती थी महिला, पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका
- कॉपी लिंक

बुरहानपुर में भाजपा कार्यकर्ता भारती ठाकुर (55) का शव उनके घर में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 4 दिन पुराना है।
आशंका है कि भारती की मौत 18 नवंबर के आसपास हुई। पुलिस को शक है कि घर में रंगोली बनाते समय उन्हें अटैक आया होगा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। घटना नेपानगर के भवानी नगर की है।
पुलिस रविवार शाम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। रात में पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण शव को घर में ही रखा गया। सुरक्षा के लिए घर के बाहर जवान तैनात किए गए। सोमवार को शव को नेपानगर अस्पताल ले जाया गया।

आइब्रो बनवाने पहुंची महिला ने देखा शव
स्थानीय लोगों ने भारती को आखिरी बार बुधवार शाम देखा था। रविवार को एक महिला आइब्रो बनवाने उनके घर पहुंची। वह दरवाजे पर खड़ी थी।
तभी उसे घर के अंदर भारती का शव दिखाई दिया। दुर्गंध आने पर उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
एसआई शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि शव करीब 4 दिन पुराना लग रहा था। घर के बाहर रंगोली बनाने का सामान भी मिला। घर में रखी सभी चीजें सुरक्षित थीं।
पति की मौत के बाद अकेली रहती थीं भारती
नेपानगर थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि भारती को बीपी-शुगर की समस्या थी। वह घर में रंगोली बना रही थीं। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान उन्हें अटैक आया होगा। वह पलंग पर बैठी थीं, तभी उनकी मौत हो गई।
भारती के पति नेपा मिल में काम करते थे। उनकी करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से भारती घर में अकेली रहती थीं। ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। उनके बच्चे नहीं थे।
BJP महिला मोर्चा में सक्रिय थी भारती
सोमवार को स्थानीय रिश्तेदार और भारती के मायके अमरावती से परिजन नेपानगर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेपानगर मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन ने बताया कि भारती पार्टी की कार्यकर्ता थीं। वह किसी पद पर नहीं थीं, लेकिन महिला मोर्चा के साथ सक्रिय रहती थीं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















