स्टूडेंट्स को बाइक ने टक्कर मारी, दो के पैर फ्रैक्चर:छिंदवाड़ा में परीक्षा देकर लौटते समय हादसा; नाबालिग चला रहे थे गाड़ी

छिंदवाड़ा5 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिछुआ के एक्सीलेंस स्कूल के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के बीच एक अनियंत्रित बाइक घुस गई। बाइक की चपेट में आने से छह बच्चे घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे दोनों नाबालिग बच्चों को भी

.

घायलों में दो बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर आया है, जबकि एक बच्ची के सिर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे पल्सर जैसी भारी बाइक लेकर वहां से गुजर रहे थे।

अचानक बाइक असंतुलित होकर विद्यार्थियों की ओर चली गई। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते, बाइक की चपेट में आकर छह विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बिछुआ अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में ये छह बच्चे हुए घायल हादसे में घायल बच्चों की पहचान शशांक दुबे (14), पिता लक्ष्मीकांत, प्रखर मानमोड़े (14), पिता मनीष, अनुष्का (14), पिता सीनु बेडवार, सभी निवासी बिछुआ, सारा कुरैशी (14), पिता सलीम कुरैशी, जरीन खान (14), पिता जुनेद और सागर (13), पिता कृष्ण सतनकर के रूप में हुई है। सभी घायल बच्चे कम उम्र के हैं। हादसे के बाद उनके परिजनों में चिंता का माहौल रहा।

दो बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर, बच्ची के सिर में चोट बिछुआ अस्पताल में घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। जांच के दौरान दो बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई, जिनके एक्स-रे भी कराए गए। वहीं एक बच्ची के सिर में चोट लगी है। अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति का परीक्षण किया। सिर में चोट और बच्चों की कम उम्र को देखते हुए कुछ घायलों को आगे की जांच और बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा रेफर किया गया।

छिंदवाड़ा में इलाज की व्यवस्था के निर्देश घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली।

छिंदवाड़ा में आरएमओ से भी चर्चा कर घायलों के पहुंचने पर तत्काल इलाज शुरू करने की व्यवस्था करने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर एक्स-रे और सीटी स्कैन सहित अन्य जांच शासन की ओर से कराई जाएंगी।

स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग हादसे के बाद स्कूल के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठी है। एक्सीलेंस स्कूल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। परीक्षा और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में स्कूल के सामने वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन सकती है।

इस संबंध में कलेक्टर और संबंधित विभाग से चर्चा कर स्पीड ब्रेकर बनवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के इलाज में आर्थिक सहायता का भरोसा भी दिलाया गया है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links