- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Chhindwara Crime News | Interstate Thief Arrested With Stolen Goods
21 अपराधों में शामिल अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार:पुलिस ने फोकट नगर से दबोचा आरोपी, 4 चोरियों का सामान बरामद
- कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोपी परसू उर्फ पारस उर्फ परसराम सूर्यवंशी (19) को फोकट नगर से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में उसने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस ने 4 मामलों में उसके कब्जे से 1 लाख 37 हजार 700 रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी और मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं। उसके अन्य साथी अभी फरार हैं।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति से जुड़े अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत 16 नवंबर को देहात पुलिस को सूचना मिली कि परसू उर्फ पारस फोकट नगर में घूम रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम बनाई। टीम ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।
सोने की सिल्ली और चांदी के जेवर मिले
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की सिल्ली, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े और 900 रुपए नकद बरामद किए। इनकी कुल कीमत 1 लाख 37 हजार 700 रुपए बताई गई है।
छिंदवाड़ा में 16 और नागपुर में 5 अपराध
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर छिंदवाड़ा जिले में पहले से 16 अपराध दर्ज हैं। इनमें देहात थाने में 9, कुंडीपुरा में 3, कोतवाली, परासिया, मोहखेड़ और रावनवाड़ा में एक-एक अपराध दर्ज है।
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के वर्धी थाने में 3 और कामठी थाने में 2 अपराध दर्ज हैं। इस तरह कुल 21 अपराध दर्ज हैं।
फरार साथियों की तलाश जारी
आरोपी परसराम पिता सुभाष सूर्यवंशी छोटा मिशन स्कूल के पास बड़कुही, थाना चांदामेटा का रहने वाला है। वह फिलहाल बालाजी धाम, फोकट नगर में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदातों में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















