- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- Dewas Synthetic Athletics Track Inauguration | CM Mohan Yadav
सीएम बोले- देवास को कई बड़ी सौगातें देने वाला हूं:9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का वर्चुअल उद्घाटन किया
- कॉपी लिंक

देवास शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में बने नए और आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए) उद्घाटन किया। करीब 9.44 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए 400 मीटर लंबे और 8-लेन वाले इस ट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ट्रैक का भूमिपूजन 17 नवंबर 2024 को हुआ था और ठीक दो साल बाद 17 नवंबर को ही इसका लोकार्पण होना बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आधुनिक ट्रैक पर दौड़कर देवास के खिलाड़ी एथलेटिक्स में बड़ा मुकाम हासिल करेंगे और जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।
सीएम ने कहा कि सरकार देवास में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा, "मैं जल्द ही देवास आकर और भी कई बड़ी सौगातें देने वाला हूं, क्योंकि अब देवास भी बदल रहा है और मालवा भी बदल रहा है।"
ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भेजा
कार्यक्रम में मौजूद देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने इस दिन को जिले के खिलाड़ियों के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि करीब दो साल के इंतजार के बाद यह शानदार ट्रैक बनकर तैयार हुआ है और आज खिलाड़ियों के चेहरों की खुशी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार देवास को लगातार विकास कार्यों की सौगात दे रही है। खिलाड़ियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके अलावा, स्टेडियम में जल्द ही पवेलियन बनाया जाएगा और क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए भी अलग से जगह तय कर उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
करीब 9.44 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नए ट्रैक से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे बड़ी प्रतियोगिताओं में भी जीत का परचम लहरा सकेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















