- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- Dhar Parents Seek Help For Rare SMA Disease Treatment | Jan Sunwai
धार में SMA बीमारी से जूझ रहे दो मासूम:एक इंजेक्शन की कीमत 12 करोड़ रुपए तक; जनसुनवाई में मदद मांगने पहुंचा परिवार
- कॉपी लिंक

धार जिला पंचायत में मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में एक दंपती अपने दो बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचा। दोनों बच्चे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 नाम की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं।
बीमारी के कारण बच्चों की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं। वे ठीक से बैठ या खुद उठ नहीं पाते। उनके चलने-फिरने की क्षमता पर भी असर पड़ा है। डॉक्टरों ने इलाज के लिए विशेष इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है। इसकी कीमत 24 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
जिला पंचायत सीईओ को आवेदन दिया परिवार के मुताबिक, एक बच्चे के इलाज पर करीब 12 से 17 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। दोनों बच्चों के इलाज का कुल खर्च 24 से 34 करोड़ रुपए तक बताया गया है।
ग्राम कोटभिड़ौता निवासी निखिलेश तंवर अपनी पत्नी मनीष तंवर और बच्चों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ नीलेश जैन को आवेदन देकर इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। इस पर जैन ने दंपती को आश्वासन दिया कि इस केस को शासन स्तर तक भेजा जाएगा। हर संभव मदद की जाएगी।
बेटी की चार और बेटा की डेढ़ वर्ष उम्र मनीष तंवर ने बताया कि शुरुआत में वे बच्चों की जांच के लिए बड़ोदरा गए थे। वहां के डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए उन्हें बेंगलुरु भेजा। बेंगलुरु में जांच के बाद दोनों बच्चों को SMA टाइप-2 होने की जानकारी मिली।
उनकी बेटी दियानश्री करीब चार साल की है और बेटा विश्वराज डेढ़ साल का है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















