- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- Everest School Student Punishment Controversy | Pawan Colony Student Faint
लेट आने पर स्टूडेंट को एक घंटे खड़ा किया:चक्कर आने का बोला तो दो थप्पड़ और मारे; तीन चार मिनिट लेट पहुंचा था स्टूडेंट
- कॉपी लिंक

गुना शहर के एक निजी स्कूल में लेट आने पर छात्र को एक घंटे तक खड़ा रखने और उठक बैठक लगवाने का मामला सामने आया है। इतनी देर तक खड़ा रहने के कारण छात्र की चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। स्कूल प्रबंधन ने उसके परिजनों को बुलाया, जिसके बाद वे उसे अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार मामला पवन कॉलोनी स्थित एवरेस्ट स्कूल का है। स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा 7 का छात्र अल्पेश खान सोमवार सुबह कुछ देरी से स्कूल पहुंचा था। इसी बात पर नाराज होकर स्कूल में पढ़ाने वाली तृप्ति मैडम ने उसे बाहर खड़ा रखा। उससे उठक बैठक भी लगवाईं।
इससे छात्र को चक्कर आ गए। वह जमीन पर गिरने लगा, तो मैडम ने कहा कि नाटक कर रहा है। मैडम ने उसे दो थप्पड़ और मार दिया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को फोन कर बुलाया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
छात्र अल्पेश ने बताया कि वह तीन चार मिनिट ही लेट हुआ था। इसी बात पर टीचर ने उसे खड़ा रखा और उसे थप्पड़ भी मारे। उसका कहना है कि संबंधित शिक्षिका सभी बच्चों के साथ इसी तरह का व्यवहार करती हैं। स्कूल के प्रिंसिपल खुद सुबह 11 बजे आते हैं। परिजनों ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















