- Hindi News
- Local
- Mp
- Morena
- Jaura SDM Action: Illegal Sand Tractor Trolley Seized In Morena
मुरैना में एसडीएम को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागा चालक:पीछा कर पकड़ा; रेत के वैध दस्तावेज नहीं मिले, थाने में रखवाया वाहन
- कॉपी लिंक

मुरैना के जौरा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम शुभम शर्मा ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। ट्रॉली न्यू सब्जी मंडी परिसर में खड़ी थी। एसडीएम को देखकर चालक उसे लेकर भागने लगा। एसडीएम ने पुलिस को बुलाया और पीछा कर ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, एसडीएम शुभम शर्मा जौरा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें न्यू सब्जी मंडी परिसर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। इसी दौरान चालक ट्रॉली लेकर भागने लगा। एसडीएम ने पुलिस की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया।
माइनिंग विभाग को दी सूचना
जांच में रेत के वैध परिवहन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने में रखवा दी और मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दी। एसडीएम शुभम शर्मा के अनुसार, मामले में पुलिस और माइनिंग विभाग आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















