पिता की हत्या, पंजा काटकर 10 किमी दूर फेंका शव:इंदौर में युवक घर लौटा तो बहन का गला घोंटा; 60 लाख की प्रॉपर्टी पर विवाद

इंदौर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे के अंदर युवती का  
शव पड़ा मिला। - Dainik Bhaskar
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा मिला।

इंदौर में 60 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद में पिता और बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि हर्ष यादव ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पहले पिता राजू यादव (50) की अरिहंत नगर स्थित किराए के मकान में हत्या की। इसके बाद उनके बाएं हाथ का पंज

.

पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी हर्ष यादव फरार है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार की तंबोली बाखल स्थित करीब 60 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

पिता की हत्या, जम्बूड़ी हप्सी में फेंका शव

जानकारी के मुताबिक, राजू यादव अरिहंत नगर में किराए के मकान में रहते थे। 19 नवंबर को इसी मकान में उनकी हत्या की गई। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर हातोद थाना क्षेत्र के जम्बूड़ी हप्सी में फेंक दिया गया।

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बड़ी कलमेर और माली बड़ोदिया के बीच पुलिया के पास कचरे में लोगों को चादर से लिपटे पैर दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का बाएं हाथ का पंजा कटा हुआ था।

पिता की हत्या के बाद बहन को मारा

पिता की हत्या और शव ठिकाने लगाने के बाद हर्षिता की हत्या की गई। उसका शव शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर स्थित किराए के मकान में मिला।

मकान बंद मिलने पर रहवासियों को संदेह हुआ था। उन्होंने मकान मालिक अरविंद को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बेडरूम में हर्षिता का शव मिला। शुरुआती जांच में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।

पिता-बेटा दोनाें ऑटो चलाते थे

परिवार मूल रूप से इंदौर के तंबोली बाखल का रहने वाला है। यहां करीब 60 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। शुरुआती जानकारी में इसी विवाद को पिता-बेटी की हत्या की वजह बताया जा रहा है।

राजू यादव ऑटो रिक्शा चलाते थे। उनका बेटा हर्ष भी ऑटो चलाता था। हर्षिता की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता अरिहंत नगर में और बेटी कालानी नगर में किराए के मकान में रहते थे। हर्ष अलग रहता था।

नाबालिग साथी पकड़ाया, हर्ष की तलाश

पुलिस की जांच में हर्ष यादव के साथ एक नाबालिग की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी हर्ष फरार है।

पुलिस हत्या के पूरे घटनाक्रम, शव ठिकाने लगाने और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links